फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परागपुर को मिल सकता है एसडीएम कार्यालय : कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर परागपुर की वर्षों पुरानी प्रशासनिक माग पूरी होने की उम्मीद है। जसवां परागपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुल्तान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशिर शर्मा, राजिंदर कुमार और श्याम शर्मा ने वीरवार को संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ये संकेत दिए। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री परागपुर के लिए किसी बड़े प्रशासनिक उपहार की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री के पिटारे से परागपुर के लिए बहुप्रतीक्षित एसडीएम कार्यालय की सौगात निकल सकती है। राज्यस्तरीय समारोह के लिए परागपुर का चयन करना इस क्षेत्र के प्रति उनके विशेष लगाव को दर्शाता है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से परागपुर एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां नागरिक उपमंडल की स्थापना से न केवल राजस्व कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता को दूरदराज के क्षेत्रों की दौड़ लगाने से भी मुक्ति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें