फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शोभायात्रा के साथ पपरोला होली महोत्सव का आगाज

Mon, 02 Mar 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पपरोला होली महोत्सव में प्रस्तुति देती बच्ची। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय पपरोला होली महोत्सव का रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय महोत्सव में बाबा ज्ञान दास मंदिर पपरोला से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि पपरोला बाजार तक गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक किशोरी लाल ने बाबा ज्ञान दास मंदिर पपरोला में विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में होली मेला कमेटी, व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने कहा कि होली महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जाता है।
पपरोला की होली महोत्सव प्राचीन और ऐतिहासिक है, जो कई दशकों से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सहेजते हुए निरंतर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पपरोला में विद्युत सबस्टेशन स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में आए दिन आने वाली बिजली की समस्या से आम जनता को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम और दो करोड़ रुपये की लागत से खीरगंगा घाट के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु 92 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पपरोला में होली महोत्सव के लिए स्थायी मैदान उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पपरोला होली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 21 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति सेल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, रविंद्र राव, अतुल चौधरी, नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह, जमना गोयल और रमेश चड्ढा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पपरोला होली महोत्सव में प्रस्तुति देती बच्ची। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें