फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पप्पी पहलवान ने जीती शीतला माता छिंज मेले की बड़ी माली

विज्ञापन
ढन में शीतला माता मेले में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य । स
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली की ढन पंचायत में वार्षिक शीतला माता छिंज मेले का मंगलवार को आयोजन किया गया। बड़ी माली का मुकाबला पप्पी पहलवान लंबानाल और लतीफ पहलवान चंबा के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में पप्पी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शीतला माता मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल मुख्यातिथि और कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। छिंज के विजेता को मुख्यातिथि ने गुरज और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेला कमेटी सदस्य सुभाष चंद, प्रकाश चंद, सुभाष धवन, पवन कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें