सुलह (कांगड़ा)। राजकीय उच्च विद्यालय ननाओं की आठवीं कक्षा की छात्रा शिवानी का चयन राष्ट्रीय माध्यमिक छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस-2026) के लिए हुआ है। यह छात्रवृत्ति मेधावी छात्रों को चार साल तक दी जाती है। इसके लिए प्रतिवर्ष आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रधानाचार्य नीना गुलेरिया ने छात्रा की कड़ी मेहनत और अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की है। अन्य विद्यार्थियों को भी शिवानी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की एक और छात्रा कामाक्षी स्याल को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत ई-रुपी वाउचर प्रदान किया है। यह वाउचर छात्रा को मार्च-2024 में दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए दिया है। संवाद