फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: झिकली इच्छी में तेंदुए की दस्तक से दहशत

Wed, 05 Aug 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। समीपवर्ती गांव झिकली इच्छी में बुधवार सुबह तेंदुए को घूमते देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके के बिल्कुल पास तेंदुए की आवाजाही से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासी नीरज सैनी और संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे जब वे बाहर निकले, तो अचानक उनका सामना तेंदुए से हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के खौफ से अब सुबह और शाम के समय खेतों में जाना व बच्चों का बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लोग अकेले बाहर जाने से बच रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के आसपास तुरंत पिंजरा लगाया जाए। लोगों ने मांग उठाई है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें