फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एफएंडबी सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के भरे जाएंगे 500 पद

Wed, 05 Aug 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एफएंडबी सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के पुरुष व महिला के 500 पद भरे जाएंगे। इसके लिए छह और सात अगस्त को साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे अधिक रखी गई है। आयु 18 से 30 वर्ष तक निर्धारित है। इन पदों के लिए कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी। उन्हें 11,000 रुपये वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी नियमानुसार दी जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सभी आवेदक दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाण पत्र, यदि हो तो, साथ लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कार्यालय में पहुंचे। छह अगस्त को रोजगार उपकार्यालय नगरोटा बगवां तथा सात अगस्त को रोजगार उपकार्यालय कांगड़ा में साक्षात्कार आयोजित होंगे। सभी इच्छुक आवेदक को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले कार्यालय की वेबसाइट से ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लाॅगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर दिख रही बार्बेक्यू नेशन हाॅस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। इस साक्षात्कार के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें