फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरूपलाहड़ में 1.36 करोड़ से बनेगा पंचायत भवन : पठानिया

Mon, 10 Nov 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। भरूपलाहड़ पंचायत को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया पंचायत भवन मिलने जा रहा है। शनिवार को विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इस भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि परियोजना पर 1 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक पठानिया ने कहा कि पंचायत भवन में सार्वजनिक पुस्तकालय, कॉमन हॉल सहित पंचायत कार्यालयों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय सुविधा से क्षेत्र के युवाओं को अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उपमुख्य सचेतक को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, चंगर कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मौके पर निपटाईं कुछ समस्याएं

रैत (कांगड़ा)। उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय रैत में शाहपुर के लोगों की जन समस्यांए सुनी। इस दौरान कुछ समस्याओं पर मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके अलावा अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें