फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर पुलिस की नशे पर चोट, जनवरी में सात मामले दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नशे का कारोबार कर रहे लोगों पर पालमपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जनवरी में चरस और चिट्टा के सात मामले दर्ज किए और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 जनवरी को पालमपुर में एक युवक से 154 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन


यह युवक काॅलेज की छात्रों को इसकी सप्लाई करता था। 10 जनवरी को पुलिस ने 615 ग्राम के साथ गढ़ माता रोड पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। 10 जनवरी को ही एक युवक से 115 चरस पकड़ी। पुलिस ने 16 जनवरी को बिंद्राबन में एक व्यक्ति से 1.89 ग्राम चिट्टा, 23 जनवरी को पालमपुर वार्ड पांच में एक व्यक्ति से 5.89 ग्राम, इसी रात एक युवक से छह ग्राम और 30 जनवरी रात को पुलिस ने दो आरोपियों से 5.63 चिट्टा बरामद किया है।

थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि नशे का कारोबार किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस हर पर नशे के कारोबारियों पर नजर रखे हुए हैं। जनवरी में चरस और चिट्टा के सात मामलों के अलावा शराब रखने के मामले भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की चपेट में आ रहे युवाओं के परिजनों को भी इसका खास ख्याल रखना चाहिए। किसी को नशे का पता चलता है तो वह पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें