फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कस्बा जागीर में 10 दिन से पानी के लिए हाहाकार

Tue, 06 Oct 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डाडासीबा के कस्बा जागीर में कई दिनों से नलों में नहीं आया पानी। संवाद
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। पंचायत कस्बा जागीर में बरसात बीत जाने के बाद भी पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल पा रही है। पंचायत के विभिन्न हिस्सों में 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों और खाना पकाने के लिए दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे विकट स्थिति रूप सिंह बस्ती, शिव सिंह संबियाल बस्ती, वार्ड नंबर दो व तीन और कस्बा जागीर के मुख्य बाजार में बनी हुई है। यहां 150 से अधिक परिवार पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं, राजकीय उच्च विद्यालय कस्बा जागीर में भी जलापूर्ति बाधित होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
स्थानीय ग्रामीण अमन कुमार, रमेश कुमार, अमी चंद, राकेश, पवन, अमित, रितेश, मनोज, सरोज, रमना, सोनी, सुनीता व नीलम का कहना है कि सुबह होते ही पानी जुटाने की फिक्र सताने लगती है। बाजार के व्यापारियों के अनुसार जल संकट से उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग डाडासीबा के कनिष्ठ अभियंता अवतार अली ने कहा कि मुख्य मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मोटर को ठीक करवाने के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स मंगवाए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो-तीन दिन के भीतर मोटर को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी ताकि ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें