फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओटी वॉरियर, स्पार्टन सोल्जर और मां बगलामुखी ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 30 Apr 2025 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टांडा प्रीमियर लीग सीजन-2 में डॉ. अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्याति​थि। -संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रही टांडा प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत मंगलवार को तीन रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए। पहला मैच आईटी-8 और ओटी वॉरियर के बीच हुआ, जिसमें ओटी वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

जवाब में आईटी-8 की टीम 54 रन पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में ओटी वॉरियर के अरविंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच स्पार्टन सोल्जर और सर्जरी स्पार्टन के बीच खेला गया। स्पार्टन सोल्जर ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में 142 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्जरी स्पार्टन की टीम मात्र 79 रनों पर सिमट गई। इस मैच में अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
तीसरे मुकाबले में मां बगलामुखी और एनजीओ-8 आमने-सामने थीं। मां बगलामुखी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। जवाब में एनजीओ-8 की टीम 55 रनों पर आउट हो गई। इस मैच में चार विकेट लेने पर डॉ. अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मंगलवार के सभी मैचों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आशीष गर्ग और उनकी पत्नी अनुराधा सूद उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें