फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्रिकेट मैच में ओटी वॉरियर ने बाजीगर को दी शिकस्त

Sun, 27 Apr 2025 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टांडा में विजेता ओटी की टीम एक साथ। संवाद
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रही टीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे राउंड का पहला मैच शनिवार को ओटी वॉरियर और बाजीगर 8 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाजीगर की टीम ने 46 रन बनाए।
विज्ञापन

ओटी वॉरियर की टीम ने पांचवें ओवर में बाजीगर की टीम को मात देते हुए जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ दी मैच अंकुश रहे। दूसरा मैच कार्डियो-8 और मां बगलामुखी के बीच हुआ, जिसमें कार्डियो-8 ने 54 रनों का लक्ष्य रखा।
मां बगलामुखी टीम ने आठवें ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए मैच जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ दी मैच अर्जुन को दिया गया। मैचों के मुख्य अतिथि ट्रॉमा विभाग के मुखिया डॉ. जय सिंह और सर्जरी विभाग के सह आचार्य डॉ. विक्रांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें