फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाक विभाग में पूरी तरह डिजिटल होगा कामकाज

Thu, 20 Aug 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डाक विभाग में कागजी कार्यवाही को कम करने और कार्यालयी कामकाज पूरी तरह डिजिटल होगा। इसके लिए ई-ऑफिस पोर्टल शुरू किया जाएगा। चार माह के भीतर लॉन्च होने वाले इस पोर्टल के जरिए विभागीय कार्यालयों में आपसी पत्राचार, फाइलों के आदान-प्रदान और आंतरिक कार्यों को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों को कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी और फाइलों के निस्तारण में तेजी आएगी। विभागीय स्तर पर ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से फाइलें और आधिकारिक पत्र सीधे ऑनलाइन माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सकेंगे। इससे फाइलों को खोजने और सुरक्षित रखने में आसानी होगी, साथ ही कागज, प्रिंटिंग और दस्तावेजों के रखरखाव पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी।
विभाग का उद्देश्य कागज पर निर्भरता घटाकर कार्यालयी व्यवस्था को तेज, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। डाक विभाग की शाखाओं में पहले से ही अधिकांश लेन-देन और सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित हो रही हैं। ऐसे में नया ई-ऑफिस पोर्टल आंतरिक प्रशासनिक ढांचे को डिजिटल बनाने और जवाबदेही तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के सभी डाकघरों में ऑनलाइन तरीके से कार्य हो रहा है और जनता से लेन-देन भी डिजिटल है। इसके अलावा ई-ऑफिस पोर्टल को लेकर अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। -रविंद्र कुमार शर्मा, अधीक्षक, डाक मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें