फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन नेशनल एथलेटिक्स : 200 मीटर दौड़ में कांगड़ा की स्मृति ने जीता कांस्य

विज्ञापन
राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्मृति जामवाल ने जीता कांस्य। स्रोत ः स्वयं
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के नूरपुर स्थित सुलियाली (कुखैर) की एथलीट स्मृति ने 65वीं ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्मृति ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

स्मृति इससे पहले भी राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तर की कई स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। वर्ष 2024 में पटना (बिहार) में आयोजित चौथी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर दौड़ में कांस्य और उसी वर्ष भुवनेश्वर में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
इसके बाद 2025 में वारंगल (तेलंगाना) में पांचवीं अंडर-23 प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक झटका। वहीं जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर में कांस्य व 200 मीटर दौड़ में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। स्मृति ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनके लिए गर्व का पल है। वह 200 मीटर दौड़ में और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार पसीना बहा रही हैं। उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर हिमाचल का मान बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें