फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरा में कमजोर नेटवर्क बना ऑनलाइन पढ़ाई में बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा में कमजोर मोबाइल नेटवर्क के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कमजोर नेटवर्क के कारण बच्चों को अपना पाठशाला का कार्य जो कि शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल प्रदेश की ओर से तैयार हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन बच्चों को ऑनलाइन दिया जाता है।
विज्ञापन

नेटवर्क न होने के कारण बच्चों को इसे निपटाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नेटवर्क इतना कमजोर होता है कि कभी-कभी 5 मिनट का वीडियो डाउनलोड करने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है, जिससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में रुचि घटती जा रही है। इस संबंध में मोबाइल नेटवर्क कंपनियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है।
कहने को तो कंपनियां 4जी की स्पीड का नेटवर्क उपलब्ध करवा रही हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। कोरोना की इस वैश्विक महामारी के चलते शिक्षा विभाग की ओर से चलाया गया हर घर पाठशाला कार्यक्रम एक बहुत ही बढ़िया एवं सराहनीय कदम है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क इसकी सफलता में बहुत बड़ी बाधा है। सरकार और विभाग को इस समस्या की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों के अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द इस समस्या का सामाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें