फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोतवाली बाजार में अब पूरी तरह लागू होगी वनवे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला प्रशासन ने कोतवाली बाजार धर्मशाला में वनवे व्यवस्था को अब मंगलवार से लागू करने का दावा किया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि यह आदेश सुबह 10ः30 से रात आठ बजे तक लागू रहेंगे। सोमवार और बाजार बंद रहने की स्थिति पर इन आदेशों में ढील रहेगी। इसमें आपातकालीन और कानून व्यवस्था से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होनी थी लेकिन जिले के विभिन्न मंदिरों में चल रहे नवरात्र मेलों में पुलिस बल तैनात होने के कारण स्टाफ की कमी रही। अब नवरात्र संपन्न होने के बाद पुलिस कर्मचारी धर्मशाला लौट आए हैं। जिस कारण मंगलवार से वनवे व्यवस्था पूरी तरह लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

यह होगा प्लान
कोतवाली बाजार में प्रवेश करने वाले वाहन ओल्ड चड़ी रोड और गुरुद्वारा रोड से होकर वापस जाएंगे।
काली माता मंदिर, खड़ाडंडा रोड पर एमसी पार्किंग और इन्क्लोवर होटल से कोतवाली मार्केट आने पर रहेगा प्रतिबंध
मैक्लोडगंज और भागसू की तरफ से आने वाले वाहन एचपी हाई कोर्ट गेस्ट हाउस प्वांइट से वाया धर्मशाला बाईपास की तरफ जाएंगे।
डल, नड्डी और कैंटनोमेंट बोर्ड से आने वाले वाहनों को काली माता मंदिर तक ही आने की अनुमति होगी
खनियारा, कंडी, दाड़नू से आने वाले वाहन मेजर अभिजित थापा मार्ग और व्हाइट गेट से शामनगर और रामनगर से होकर आंबेडकर चौक तक जा सकेंगे।

नो एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि तीन नो एंट्री प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि यातायात आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके। अधिकारी नो एंट्री प्वाइंट पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें ताकि सभी नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके।

वीकेंड पर व्हीकल की नो एंट्री के लिए एसडीएम को किया प्राधिकृत
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि वीकेंड पर कोतवाली बाजार में व्हीकल की नो एंट्री के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि हितधारकों के साथ मीटिंग कर आवश्यक रिपोर्ट प्रेषित करें ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें