पुलिस थाना नूरपुर के तहत श्मशानघाट में शराब पीकर साधुओं में मारपीट हो गई। एक साधु की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने तीसरे साधु को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस थाना नूरपुर में रमेश चंद पुत्र धुमी राम निवासी गांव व डाकघर भुगनाड़ा तहसील नूरपुर की शिकायत पर आरोपी राजू शर्मा उर्फ लंबू पुत्र अमर चंद गांव सख्ता चक डाकघर व तहसील कठुआ, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने शनिवार रात जसूर श्मशानघाट में शराब के नशे में धुत होकर बाबा स्वर्ण दास और महेश गिरि बाबा के साथ मारपीट की। बाबा स्वर्ण दास बाबा घायल हो गया और महेश गिरि की मौत हो गई।पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी जसवाल सिंह ने की है।