फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अघंजर महादेव मंदिर में भक्तों को बांटी एक क्विंटल जलेबी

Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। सावन माह के अंतिम सोमवार पर धर्मशाला के समीप स्थित ऐतिहासिक अघंजर महादेव मंदिर खनियारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए पर्यटकों ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत कर्ण गिरि की ओर से एक क्विंटल जलेबी का भंडारा लगाया गया। हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। देर शाम तक दर्शनों का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने मंदिर परिसर में करीब 600 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित बाबा गंगा भारती के अखंड धूने के दर्शन कर विभूति ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें