फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर आज एक जोड़ी ट्रेन रहेगी स्थगित

Wed, 10 Jun 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर चार साल के लंबे अंतराल के बाद बहाल हुई रेल सेवाओं पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। रेल सेवा बहाल हुए अभी एक सप्ताह ही बीता है कि बुधवार से ही एक जोड़ी ट्रेन को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह रेलगाड़ी बैजनाथ से सुबह 6:00 बजे चलकर दोपहर 12:00 बजे नूरपुर रोड पहुंचती है और वहां से दोपहर 2:10 बजे वापस बैजनाथ के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार से शेष सभी ट्रेनों को बंद करने की चर्चाओं ने घाटी की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। मामले पर डीआरएम मंडल जम्मू विवेक कुमार ने स्पष्ट किया कि नैरोगेज रेल ट्रैक पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए फिलहाल पर्याप्त संख्या में चालक उपलब्ध नहीं हैं। इसी कमी के चलते केवल दो जोड़ी ट्रेनें ही चलाई जा सकती हैं। इसके चलते बुधवार से नूरपुर रोड-बैजनाथ के बीच चलने वाली जोड़ी ट्रेन सेवा को बंद करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि दो जून को ही सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर चार साल बाद रेल सेवा को बहाल किया था। इससे कांगड़ा जिला के हजारों लोगों को राहत मिली थी, लेकिन ट्रेनों के संचालन बंद होने से फिर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, ट्रेनों के अचानक बंद होने की सूचना से बेखबर कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इस पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। यदि बिना किसी पूर्व सूचना के रेलगाड़ियां बंद की जाती हैं तो मैं तुरंत रेल मंत्रालय से इस विषय पर बात करूंगा और बहाल की गई इन ट्रेनों को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें