फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर चार परिवारों से ठगे एक लाख

Wed, 25 Sep 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के चार क्षेत्रों के चार परिवारों से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने इन परिवारों से करीब एक लाख रुपये ठगे हैं। पीड़ितों ने इस बारे कांगड़ा पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चा गोद दिलाने के नाम पर प्रत्येक दंपती से 20 से 22 हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला के नगरोटा बगवां, बड़ोह, कांगड़ा और धर्मशाला क्षेत्र के परिवारों से कांगड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बच्चा गोद दिलाने की बात कही थी। इसके लिए आरोपी ने इन परिवारों से राशि भी ले ली, लेकिन बच्चा गोद नहीं दिलवाया। इस पर पीड़ितों ने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो ली गई राशि को भी नहीं लौटाया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने धर्मशाला के एक दंपती से 50,000 रुपये बच्चा गोद लेने के लिए एडवांस लिए थे। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। डीएसपी कांगड़ा मामले में आगामी जांच कर रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें