देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अहम मुकाबले हुए। टेबल टेनिस का छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी के बीच खेला गया। इसमें रेनबो नगरोटा बगवां विजेता रहा। छात्रा वर्ग में भी रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
वेट लिफ्टिंग में 67 किलोग्राम भार वर्ग में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां ने गोल्ड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरोड़ी ने सिल्वर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर ने कांस्य पदक हासिल किया। योग के छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। योग छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उपविजेता बना।