परागपुर/रक्कड़(कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत चिट्टा (हेरोइन) और नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस टीम सदवां क्षेत्र में गश्त पर थी, वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया। पुलिस ने संदेह होने पर जब व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 32 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी रविंद्र कुमार निवासी मैरा बणी, तहसील परागपुर के खिलाफ पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। संवाद