कांगड़ा के जयंती माता मंदिर मेंपंच भीष्म मेले के तीसरे दिन लगी श्रद्धालुओं की लाइन। स्रोत:
पंच भीष्म मेले के तीसरे दिन सैंकड़ों ने किए दर्शन
कांगड़ा। नंदरूल की पहाड़ी पर बने जयंती माता मंदिर में चल रहे पंच भीष्म मेलों के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। भोर फटते ही स्थानीय और बाहरी इलाकों से श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया। पुजारी नरेश शर्मा बताया कि बुधवार को मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ आकर्षण का केंद्र रहेगी। माता के दर्शन के बाद स्थानीय दुकानदारों की ओर से लगाए गए गलगल की चाट के स्टाॅल श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे हैं। श्रद्धालु यहां से चाट खाए बिना नहीं जाते। यह गलगल की चाट पहाड़ी शैली में तैयार की जाती है। इसमें डलने वाले मसाले और चटनी लोगों को चटखारे लगाने के लिए मजबूर कर देती है। वहीं, स्थानीय लोगों ने जगह जगह भंडारे भी लगाए हैं।