फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बदले जा रहे पुराने ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज और बिजली कट से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विद्युत आपूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बिजली बोर्ड ने अहम कदम उठाया है। संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत उपमंडल कांगड़ा में पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को हटाकर अधिक क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज और बिजली बाधित होने की समस्या में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

योजना के तहत बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों में करीब 13 ट्रांसफार्मरों को बदला है। इन सभी ट्रांसफार्मरों की कुल लागत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, इस प्रोजेक्ट के तहत बिजली से संबंधित सभी कार्याें के लिए 22.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
स्थानीय लोगों नरेश कुमार, सरवण कुमार, अजय, अमित, परवेश, रविदत्त, संतोष कुमार और अश्वनी कुमार आदि का कहना है कि पहले कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों के कारण बिजली की समस्या आम थी, खासकर गर्मियों के मौसम में लोड बढ़ने पर परेशानी और बढ़ जाती थी। अब नए ट्रांसफार्मर लगने से वोल्टेज में सुधार होगा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

यहां पर स्थापित किए गए ट्रांसफार्मर
भडियाड़ा, भार्था, मोरन और बांध में 25 केवीए की जगह 63 केवीए के चार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
पट्टी, नंदरूल, कच्छयारी और डुगियारी खास में 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए के चार ट्रांसफार्मर बदले गए।
कच्छयारी हनुमान मंदिर, न्यू कांगड़ा स्कूल और भलूं में 100 केवीए की जगह 250 केवीए के चार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
अब्दुल्लापुर में 250 केवीए के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
क्षेत्र में लो-वोल्टेज की शिकायतों को देखते हुए 13 नए अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे भविष्य में लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। आदर्श भारद्वाज, एक्सईएन, उपमंडल कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें