नादौन (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग नादौन के अधिकारियों ने वीरवार को इंद्रपाल चौक से ब्यास पुल तक सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों ने चैंबर नहीं बनाए हैं, जिस कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और टारिंग प्रभावित हो रही है।
अधिशासी अभियंता ने दुकानदारों को जल्द चैंबर बनाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि आदेशों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों के बाद दुकानदारों ने चैंबर निर्माण शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि विभाग ने दस दिन पहले ही सड़क पर पैचवर्क किया था, लेकिन पानी के कारण उसे नुकसान पहुंच रहा है। अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी ने बताया कि एनएच शिमला-मटौर का ब्यास पुल से चिलबाग तक का हिस्सा हाल ही में विभाग को सौंपा गया है।
सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही पूरा किया जाएगा। साथ ही, गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।