फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को प्राथमिकता दें अधिकारी : केवल पठानिया

Sun, 07 Sep 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधायक निधि से किए जाने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शनिवार को वह रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। पठानिया ने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़कों से संबंधित कार्यों को शीघ्र गति से पूर्ण किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य चैन सिंह, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें