फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली बोर्ड में पद समाप्त करने के विरोध में उतरे अधिकारी-कर्मचारी

Sat, 08 Feb 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड में पदों को समाप्त करने के विरोध में पालमपुर में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की गेट मीटिंग हुई। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदों को समाप्त करने पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड का युक्तिकरण और पद समाप्त करने का जो काम किया जा रहा है, वो किसी भी हालत में सहन नहीं होगा। मुख्य सलाहकार मनोज सूद ने कहा कि उनकी मांगों को न माना गया तो आंदोलन कई माध्यमों से तेज होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन ने बिजली कर्मचारी, अभियंताओं और पेंशनरों के भारी विरोध के बाद भी जनरेशन और संचार विंग के विभिन्न श्रेणी के 700 से के करीब पदों को सरप्लस कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में इसी तर्ज पर बोर्ड मुख्यालय और परिचालन विंग में युक्तिकरण, वेतन केंद्रीयकरण के नाम पर हजारों पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि 51 पदों को पहले ही समाप्त किया है। 81 आउटसोर्स कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष एसई धीरज धीमान, एक्सईएन अकुंर शर्मा, अमित पटियाल, ऑल हिमाचल बिजली बोर्ड यूनियन के मुख्य सलाहकार मनोज सूद, और स्थानीय प्रधान कुलदीप चंद समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें