चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में जुलाई माह के दौरान 72,97,344 रुपये का चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित हुआ। यह चढ़ावा श्री चामुंडा और शिव मंदिर का है। जून माह के दौरान श्री चामुंडा के दान पात्रों की गिनती में 46,36,441 रुपये का चढ़ावा दर्ज किया गया था। शिव मंदिर का 2,62,0051 रुपये का चढ़ावा दर्ज हुआ। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सावन अष्टमी मेलों के दौरान चढ़ावे में वृद्धि होने की संभावना है। संवाद