फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओबीसी कल्याण मंडल ने संविधान रक्षा के नारे पर जताया एतराज

Wed, 04 Nov 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ओबीसी कल्याण मंडल ने दिल्ली रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से संविधान रक्षा और लोकतंत्र बचाने के नारे देने पर एतराज जताया है। मंडल अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली और विभिन्न घटकों के प्रधानों ने इसे विरोधाभासी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री प्रदेश के ओबीसी वर्ग की सांविधानिक मांगों को पूरा करने में विफल रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल तपोवन, धर्मशाला, देहरा, नादौन और शिमला में मुख्यमंत्री से कई बार मिला। संसद में पारित 93वें संविधान संशोधन को लागू करने के लिए कई मांगपत्र सौंपे गए। इसके बावजूद किसी भी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
मंडल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। लगातार उपेक्षा से समुदाय का सरकार से विश्वास उठ रहा है। यदि समय रहते सांविधानिक मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी चुनावों में इसका राजनीतिक नुकसान कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें