फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिक्षा में आरक्षण के लिए सड़क पर उतरेगा ओबीसी संघर्ष समिति

Sun, 14 Sep 2025 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ओबीसी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सौरभ कौंडल ने कहा कि समिति 20 सितंबर को सामाजिक न्याय यात्रा निकालेगी। यह यात्रा नगर परिषद कांगड़ा के मैदान से शुरू होकर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय तक निकाली जाएगी। इसमें प्रदेशभर के ओबीसी वर्ग के समुदाय भाग लेंगे। इस दौरान जिला उपायुक्त हेम राज बैरवा को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला में पत्रकारवार्ता करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ कौंडल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को आज भी सांविधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। इस यात्रा के माध्यम से शिक्षा के अधिकारों के तहत 93वां संविधान संशोधन (2005) के अनुसार ओबीसी आरक्षण लागू करने, केंद्रीय विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्रावास निर्माण की मांग की जाएगी।
इसके अलावा सूचना का अधिकार एक्ट को पूर्ण रूप से लागू करने, मंडल आयोग व सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू करने और एनएफएस के नाम पर आरक्षित वर्ग को नकारने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जैसी मांगें उठाई जाएंगी। कौंडल ने कहा कि यह यात्रा केवल यात्रा नहीं बल्कि ओबीसी अधिकार जागरूकता अभियान भी होगी। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ महासचिव रामलाल, पंजाब एवं हिमाचल गोरखा सभा के अध्यक्ष रविंद्र राण, चौधरी फाउंडेशन के महासचिव बिपन सिंह, महासचिव बिटल साकड़ा, रमन कुमार, कमल सरोज सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें