ओबीसी की मांगों के लेकर सांसद डा. राजीव भारद्वाज से मिलते हुए प्रतिनिधिमंडल।
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज से बड़ोह में ओबीसी का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इसकी अध्यक्षता बड़ोह की प्रधान रुतवा चौधरी ने की, जबकि उनके साथ घृत बाहती चाहंग महासभा के मुख्य सलाहकार महेंद्र चौधरी के अतिरिक्त भारत भूषण, महेंद्र पराशर, प्रदीप सियोल, बीना देवी आदि शामिल रहे। उन्होंने सांसद को ओबीसी की मांगों के संदर्भ में एक मांग पत्र भी साैंपा। इसमें ओबीसी की लंबित मांगों में विशेष कर 93वें संविधान संशोधन को लागू करना रहा। इस दौरान सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इसके बारे में गौर करेंगे। ब्यूरो