फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जालग स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
जालग स्कूल में एनएसएस ​शिविर के शुभारंभ पर स्वयंसेवी मुख्यति​थि के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग में एनएसएस के सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान ओम प्रकाश धीमान ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीव पटियाल ने मुख्यातिथि को शिविर के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। महिला प्रभारी शिप्रा शर्मा ने बताया कि सात दिन में सुबह के सत्र में स्वच्छता अभियान तथा बाद दोपहर बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों को विभिन्न विभागों से बुलाए गए स्रोत व्यक्तियों की ओर से अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी तथा व्यावहारिक ज्ञान से ओतप्रोत किया जाएगा। इस अवसर प्रधानाचार्य सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें