फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब रे से पठानकोट जाते समय बीच रास्ते में हांफ गई निगम की बस

Wed, 16 Apr 2025 07:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री हुए परेशान, निजी बस में सवार होकर गंतव्यों तक पहुंची सवारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन इन बसों के पहिए विभिन्न रूटों पर थम रहे हैं। इस कारण परिवहन निगम के सुरक्षित सफर दावों की आए दिन पोल खुल रही है। ऐसा ही मामला मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के सूरजपुर ऊपरला में भी सामने आया।
यहां पर इंदौरा-पठानकोट रूट पर जा रही एचआरटीसी की पठानकोट डिपो की बस खराब हो गई। इसके चलते बस में बैठे यात्रियों को परेशान होना पड़ा और इसके बाद निजी बस के माध्यम से गंतव्यों की ओर रवाना हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रे से पठानकोट जाते समय एचआरटीसी की बस सूरजपुर ऊपरला में अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन

बस में विद्यार्थियों के अलावा अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्याें के लिए जाने वाले यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते बस का इंजन ओवर हीट हो गया और बस बंद हो गई। इस दौरान इस मार्ग पर एक निजी बस के गुजरने पर यात्रियों ने उसका सहारा लेकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान किया। बस में सवार यात्रियों का कहना था कि गर्मियों का सीजन शुरू हुआ है और निगम की बसों की हालत ऐसी है तो आने वाले दिनों में इन बसों की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन

उधर, इस बारे जब एचआरटीसी पठानकोट डिपो के आरएम के आधिकारिक नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि आरएम पठानकोट छुट्टी पर हैं। इस दौरान बस के खराब होने के बारे में पूछा गया तो बताया कि गर्मी के चलते ओवर हीट होने से बस बंद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें