फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब 31 जुलाई तक लें इग्नू में दाखिला

Sun, 27 Jul 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 की री-रजिस्ट्रेशन और नए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी है। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जो छात्र अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे विद्यार्थी 31 जुलाई तक री-रजिस्ट्रेशन और नए पंजीकरण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (नई दिल्ली) देशभर के उन युवाओं, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो कि नियमित अध्ययन नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा लगभग 300 से अधिक प्रकार के सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिप्लोमा प्रोग्राम, स्नातक डिग्री, पीजी डिग्री और पीजी डिप्लोमा कोर्स संचालन किया जाता है। हर साल लाखों विद्यार्थी प्रवेश लेकर घर बैठे ही अध्ययन करके डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें