फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब एसआईटी करेगी मौत के मामले की जांच

Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के सलियाणा के युवक की ज्वालामुखी में हुई मौत की जांच अब एसआईटी करेगी। पुलिस ने मामले में एसआईटी टीम गठित कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी इस मामले में साक्ष्य जुटाए हैं जबकि मामले में आरोपित तीनों लोग पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार दिन पहले 18 जनवरी को सलियाणा से लापता हुए युवक का शव ज्वालामुखी के जंगलों में गली सड़ी हालत मिला था, जिसकी पहचान उसके बाजू पर लिखे प्रेमिका के नाम से हुई थी। मृतक पंकज का शव मिलते ही परिजनों व अन्य लोगों ने शनिवार को सलियाणा चौक में शव सड़क पर रखकर यातायात जाम कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए थे कि उनके बेटे की गुमशुदगी में पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। गांव के एक परिवार पर युवक को मारने के आरोप लगाए थे। लिहाजा, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने शनिवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पंचरुखी थाने में आरोपितों के रिश्तेदार पुलिसकर्मी को भी लाइनहाजिर कर दिया है। मामले की जांच बिल्कुल निष्पक्ष हो, इसके लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मामले के हर पहलु की जांच में जुटी है। जांच में कोई कोताही न हो इसके लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। अब मामले की जांच एसआईटी की टीम करेगी।
- लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें