फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब महाराज नगर तक जाएगी शिवनगर-हरोट बस

Sat, 21 Mar 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
महाराज नगर में पहुंची एचआरटीसी बस का स्वागत करते हुए लोग। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। महाराज नगर क्षेत्र की वर्षों से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब शिवनगर-हरोट मुद्रिका बस सेवा महाराज नगर तक आवागमन करेगी। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पूर्व में यह बस जयसिंहपुर से सुबह 8:55 बजे हरोट के लिए रवाना होती थी लेकिन अब नई समयसारिणी के अनुसार यह बस जयसिंहपुर से सुबह 8:40 बजे चलेगी और महाराज नगर से 9:10 बजे जयसिंहपुर की ओर रवाना होगी। इसके बाद सुबह 9.20 पर हरोट और 9:40 बजे वापस जयसिंहपुर पहुंच जाएगी।
इस बस सेवा के विस्तार से विशेष रूप से महाराज नगर, उंबर, पट, बल्ही, नागवन, संजोल, मोरणाच और आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि इस रूट पर निजी बस भी संचालित होती हैं लेकिन समय की अनुकूलता के कारण लोग पहले इस बस को पकड़ने के लिए हरोट तक पैदल जाने को मजबूर थे। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर गांववासियों ने कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा और क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा का विशेष आभार प्रकट किया।
दबाटा यूथ क्लब के अध्यक्ष अभय ने बताया कि वर्ष 2016 से ही उंबर क्षेत्र के बुजुर्ग इस बस सेवा के विस्तार की मांग लगातार उठाते आ रहे थे। लंबे समय तक यह मुद्दा चर्चा में रहा लेकिन वर्ष 2023 में क्षेत्र के युवाओं ने आगे बढ़कर इस मांग का नेतृत्व संभाला और इसे संगठित रूप से प्रमुखता से मंत्री यादविंद्र गोमा के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने प्राथमिकता से पूरा करवाया।

इस अवसर पर रिटायर्ड हेडमास्टर रोशन राम एवं एक्स सर्विसमैन कश्मीर पठानिया ने बस चालक राज कुमार, परिचालक विकास चौधरी और लाइन इंस्पेक्टर पंकज सूद को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बूथाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा सहित ग्राम सुधार सभा महाराजनगर के सदस्य संजीव, कमल कुमार, किशोरी लाल और स्थानीय महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें