फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब डिपुओं में उपभोक्ताओं को ओटीपी से मिल रहा राशन

Tue, 17 Jun 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अब जिला कांगड़ा के सरकारी राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। इसके चलते उपभोक्ता बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने से बच रहे हैं। ओटीपी के माध्यम से राशन मिलने के बाद अब उपभोक्ताओं को पॉस मशीनों पर अंगूठा लगने से छुट्टी मिली है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि इससे पहले कई बार राशन लेते समय उपभोक्ताओं का अंगूठा नहीं लग पाता था, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने पड़ते थे। हालांकि ओटीपी के माध्यम से दिए जा रहे राशन में भी आधार सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें