फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फर्जी दुल्हन गिरोह पर अब योल चौकी में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। फर्जी दुल्हन गिरोह मामले में नगरोटा बगवां पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी योल में भी रविवार को मामला दर्ज हुआ है। चौकी के अंतर्गत आने वाले तंगरोटी क्षेत्र के युवक ने इन आरोपियों की पहचान करने के बाद मामला दर्ज करवाया है। युवक का आरोप है कि इसी वर्ष सितंबर में उसकी शादी पंजाब की लड़की से आरोपियों ने करवाई थी। इस दौरान गिरोह में बिचौलिए बनकर फर्जी रिश्ते जोड़ने और विवाह करवाने के आरोपी ने उनसे 2.5 लाख रुपये ऐंठे थे। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई थी।
विज्ञापन

वहीं, नगरोटा बगवां पुलिस की ओर से शनिवार को गिरफ्तार किए गए दुल्हन समेत पांच आरोपियों को नगरोटा बगवां न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब नगरोटा बगवां पुलिस थाना में रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद योल चौकी में दर्ज मामले की जांच के लिए धर्मशाला पुलिस थाना की ओर से उनकी कस्टडी न्यायालय से ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को नगरोटा बगवां पुलिस ने पटियालकड़ क्षेत्र के युवक की शिकायत पर आरोपियों तीन पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि अगस्त में उसकी शादी पंजाब की युवती से करवाई गई थी और दुल्हन 20 दिन बाद ही गहने लेकर भाग गई थी। इसी थाना में आरोपियों के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज हुई थीं।
नगरोटा बगवां पुलिस की ओर से आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी इन आरोपियों के खिलाफ और मामले दर्ज होने की संभावना है। साथ ही आरोपियों से भी जिले में अन्य क्षेत्रों में ठगे गए लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। उधर, पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला संजय कुमार ने बताया कि फर्जी शादी कर ठगने वाले नगरोटा बगवां में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी में भी मामला दर्ज हुआ है। धर्मशाला पुलिस की ओर से आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें