फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर पांच कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने 24 घंटों के भीतर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के सचिव रमेश कौशल ने सौंपी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इसके चलते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नूरपुर गुरसिमर सिंह ने पांच सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के सचिव रमेश कौशल ने शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नूरपुर को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। इसमें सहायक चुनाव निर्वाचन अधिकारी को बताया गया था कि 11 अप्रैल को गुज्जर का तालाब (काथल) में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित डॉ. भीमराब आंबेडकर जयंती समारोह में कुछ सरकारी कर्मचारी संलिप्त हुए थे, जो कि आदर्श चुनाव सहिंता का उल्लंघन है, क्योंकि इस आयोजन में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप था कि 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को कांग्रेस की लाल फीताशाही के चलते चुनावी फायदे के लिए 11 अप्रैल को ही क्यों मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार किसी भी सरकारी कर्मचारी का सेवा में रहते किसी भी राजनीतिक सम्मेलन में शिरकत करना जनप्रतिनिधि एक्ट 2014 के तहत अपराध है।
विज्ञापन


लिहाजा भाजपा ने इस कार्यक्रम में संलिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई थी। इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल होने पर सरकारी कर्मियों को जारी नोटिस के माध्यम स 24 घंटे के भीतर व्यक्तिगत रूप से अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा यह माना जाएगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और प्रासंगिक कानूनों के अनुसार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें