फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डमटाल में पकड़ी 3 किलो चरस, तीन आरोपी हिरासत में

Tue, 12 Nov 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में दो जम्मू और एक जवाली का, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल। पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने डमटाल में जम्मू-कश्मीर नंबर की एक कार और बाइक सवारों से तीन किलो बीस ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद डमटाल में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर नंबर की कार और बाइक गुजरी, उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने चरस बरामद की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह निवासी गांव चंगी, डाकघर मरहीन तहसील हीरानगर जिला कठुआ, साहिल कुमार निवासी गांव चक देसा तहसील मरहीन जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर और विशाल कुमार निवासी समलाना, डाकघर मकड़ाहन तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ की जा रही है कि आरोपी इतनी मात्रा में चरस कहां से लेकर आए थे और आगे किसे देनी थी। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विशाल कुमार एक अभ्यस्त अपराधी है जिसे पहले भी पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत 24 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भविष्य में भी नशे के कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा। डमटाल में चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें