फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नॉर्दन फुटबाल अकादमी की लगातार दूसरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के मैदान में हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित आल इंडिया हिमालयन कप फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में नॉर्दन फुटबाल अकादमी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-ए के मुकाबले में एक्सेलरेट फुटबाल अकादमी को 2-1 से शिकस्त देकर पूरे अंक अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत से ही नॉर्दन फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया। मैच के पहले हाफ में टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी रघवीर सिंह ने विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदते हुए एक बेहतरीन गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी नॉर्दन अकादमी के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा।
मैच के दौरान मिडफील्डर लवप्रीत सिंह ने साथी खिलाड़ी श्लोक सिंह से मिले एक बेहतरीन क्रॉस पास पर शानदार गोल कर टीम की इस बढ़त को 2-0 कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में एक्सेलरेट फुटबाल अकादमी ने वापसी की कोशिश करते हुए एक गोल जरूर किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अंततः नॉर्दन फुटबाल अकादमी ने 2-1 के स्कोर से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें