जसूर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल नूरपुर में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. नवीन शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। गत एक वर्ष पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरित होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। विशेषज्ञ के आने से उपमंडल नूरपुर, इंदौरा, कोटला और भटियात क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बाल रोग विशेषज्ञ के पदभार संभालने से सबसे ज्यादा फायदा प्रसूति महिलाओं को मिलेगा जिनके प्रसव के बाद नवजात बच्चों को बोल लोग विशेषज्ञ की जरूरत होती है। विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री सुक्खू और नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन का यहां बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए आभार प्रकट किया है।