फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बुजुर्गों की देखभाल का विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सत्य साईं सेवा संगठन धर्मशाला की ओर से बेड साइड असिस्टेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम धर्मशाला अस्पताल में शुरू किया जा रहा है। इसी के चलते वीरवार को साईं शरणम मंदिर शिव बिहार रामनगर, धर्मशाला में सत्य साईं सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष शेष भूषण और राज्य समन्वयक चिकित्सा डॉ. विरेंद्र गुलेरिया ने इस पांच माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें साईं सेवा समिति के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में चिकित्सक एवं चिकित्सीय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति, प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अकेले वृद्ध बीमार माता-पिता की देखभाल करने के लिए बेड साइड असिस्टेंट की आज की परिस्थिति में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते सत्य साईं सेवा संगठन ने यह कार्यक्रम क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया है। संगठन के राज्य अध्यक्ष योगिंद्र वर्मा के निर्देशानुसार सत्य साईं सेवा संगठन के तहत हिमाचल प्रदेश में लागू किए जाने वाला अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम है। जिलाध्यक्ष शेष भूषण न बताया कि पूरे देश में 10,000 बच्चों को इस तरह का प्रशिक्षण देकर साईं समिति तैयार करेगी। जोनल अस्पताल धर्मशाला में यह प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाएगा। इसका समय सुबह 10 से शाम 5 बजे का रहेगा और प्रशिक्षु बच्चों को इसमें 90 प्रतिशत हाजिरी देनी होगी। कोर्स की कुल अवधि पांच माह की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें