फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जय श्री राधे से गूंजा नूरपुर शहर, राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

Sat, 05 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समर्थकों के साथ श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेकने पहुं
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में शुक्रवार को पांचवें राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। चौगान स्थित अटल इंडोर स्टेडियम से ढोल-नगाड़ों की थाप पर शुरू हुई यह शोभायात्रा ऐतिहासिक किले और श्री बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण तक पहुंची। समूचा शहर ''जय श्री राधे'' और ''कृष्ण कन्हैया लाल की जय'' के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा की अगवानी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक अजय महाजन, वन निगम के निदेशक योगेश महाजन (सुंदरी), नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन, पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज और एसडीएम अरुण शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व गण्यमान्य मौजूद रहे। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रहे स्व. आरके महाजन के परिजनों ने भी मुख्यातिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


देश का इकलौता मंदिर, किले के रास्ते को पक्का कराने का दिया आश्वासन
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि श्री बृजराज स्वामी मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी अद्वितीय धरोहर है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरे देश का एकमात्र ऐसा पावन मंदिर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ मीरा बाई की मूर्ति एक साथ स्थापित है।
किले के कच्चे पहुंच मार्ग के संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मार्ग को पक्का करवाने और किले से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं व कमियों को दूर करने का मामला वह व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से भी चर्चा की जाएगी। पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी बधाई दी।

हजारों भक्तों ने टेका माथा
महोत्सव के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। नूरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों भक्तों ने कतारों में लगकर शीश नवाया। किला मैदान में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। किला मैदान से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तक सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। स्व. आरके महाजन के परिवार की ओर से मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल फलाहार लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें