पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कल्पना ऋषि की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को यह दिखाया कि बिना हिंसा के भी बड़ा परिवर्तन संभव है। हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। कैडेट मंदिरा बेदी ने सभी को अहिंसा एवं शांति की शपथ दिलाई। संवाद