फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीसी ऑफिस के शौचालयों में नहीं पानी, बदबू से हाल बेहाल

Thu, 08 Oct 2026 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जिलाधीश कार्यालय धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला। जिलाधीश कार्यालय भवन के शौचालयों में बुधवार सुबह से ही पानी की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते कर्मचारियों और प्रशासनिक कार्य करवाने आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शौचालयों से उठने वाली तेज बदबू बाहर तक आ रही थी।
विज्ञापन

कार्यालय में हर दिन दूरदराज के इलाकों के लोग काम करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन सुबह से पानी की व्यवस्था न होने के कारण यहां काम करने वाले स्टाफ के साथ-साथ जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संजीव कुमार, नेहा, सुशीला, अमित, काजल, कानिका और पुष्पा देवी ने बताया कि जैसे ही परिसर के भीतर कदम रखते हैं, तो शौचालयों की बदबू से सामना करना पड़ता है। इस तीखी दुर्गंध के डर से ही शौचालयों में जाने की हिम्मत नहीं होती। शौचालयों के बाहर लगे वॉशबेसिन में भी पानी की सप्लाई नहीं थी।
विज्ञापन

पानी की समस्या का कारण मुख्य पाइपलाइन में खराबी आना है। इसके कारण मुख्यालय का सप्लाई बाधित हुई है। संबंधित विभाग से इस विषय में बात हो चुकी है और जल्द ही पाइपलाइन ठीक करवाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -राज कुमार, जिला नाजिर कांगड़ा
हमारी तरफ से जल आपूर्ति समय से दी जा रही है। मुख्यालय का पानी का मीटर खराब होने के कारण यह ब्लॉकेज की समस्या आ जाती है। इसे विभाग की ओर से ठीक कर दिया गया है। -सुनील भाटिया, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें