फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में नहीं छोड़ा किसी ने मैदान, चुनावी रण में डटे पांचों उम्मीदवार

Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 26 जून की तिथि नामांकन पत्र वापस लेने के लिए निर्धारित की गई थी। इस तिथि तक देहरा निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर, भाजपा के होशियार सिंह और तीन निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी, अरुण अंकेश स्याल और संजय शर्मा उपचुनाव लड़ेंगे। आजाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि देहरा में कुल सात लोगों ने विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन किया था, जिनमें कांग्रेस और भाजपा के मुख्य प्रत्याशी और उनके कवरिंग कैंडिडेट सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशी थे। 24 जून को छंटनी के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए जाने की स्थिति में दो मुख्य दलों के कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन स्वतः ही रद्द हो गए थे। चुनावी मैदान में बचे पांच प्रत्याशियों में से किसी कैंडिडेट ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। देहरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पांच उम्मीदवार अब चुनावी रण में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें