फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा-चंबा के 10 मंडलों में नहीं अधिशासी अभियंता

Wed, 04 Nov 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा और चंबा जिले में लोक निर्माण विभाग के 10 मंडलों में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग इन पदों पर सहायक अभियंताओं (एसडीओ) को अतिरिक्त कार्यभार सौंपकर काम चला रहा है।
विज्ञापन

दोहरी जिम्मेदारी के कारण अधिकारियों को अपने सब-डिवीजन के साथ-साथ पूरे डिवीजन का कामकाज संभालना पड़ रहा है। इससे विकास कार्यों और सड़क मरम्मत की गति प्रभावित हो रही है।
कांगड़ा जिले के भवारना, देहरा, कोटला, जवाली और इंदौरा मंडल में एक्सईएन नहीं हैं। चंबा जिले के चंबा, डलहौजी, सलूनी, भरमौर और पांगी मंडलों में भी एसडीओ ही अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार अनुभव का अंतर होने से कई तकनीकी निर्णय समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
न्यायालय में वरिष्ठता विवाद के कारण अटकी पदोन्नति
सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों के बीच वरिष्ठता सूची के मामले में कानूनी विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन होने से सरकार पदोन्नति सूची जारी नहीं कर पा रही है। इसी कारण रिक्त पदों पर नियमित एक्सईएन की तैनाती नहीं हो पा रही है।

वरिष्ठता विवाद पर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल पदोन्नति नहीं हो पा रही है। इस वजह से कई स्थानों पर एक्सईएन के पद रिक्त हैं। इसके बावजूद एसडीओ अतिरिक्त कार्यभार कुशलता से संभाल रहे हैं। -विकास सूद, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें