जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के लिए ऐतिहासिक मैदान के लिए एवं डोम लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थी। जिसकी धरोहर राशि 20 लाख रुपये रखी गई थी। परंतु बुधवार को एसडीएम कार्यालय में कोई भी बोली दाता इसमें सम्मिलित नहीं हुआ। एसडीएम संजीव ठाकुर ने बताया कि अब दूसरी बार 30 सितंबर के आसपास निविदाएं आमंत्रित की जाएगी।
अगर फिर भी बोली दाता इसमें सम्मिलित नहीं होता है तो प्रशासन खुद मैदान आवंटित करेगा। दूसरी ओर पहले ग्राउंड का ठेका लेने वाले परवेश महाजन ने कहा कि 20 लाख रुपये निविदा के लिए बहुत अधिक है। इससे जहां एक ओर जयसिंहपुर में व्यापारी वर्ग आना कम हो जाएगा। वहीं, दशहरा भी खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा की प्रशासन को इससे कम मूल्य पर निविदाएं आमंत्रित करनी चाहिए ताकि व्यापारी वर्ग खुलकर यहां आ सके।