धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में एमएमए इवेंट में प्रतिभागी को चित करते हुए खिलाड़ी। अमरउजाला
- फोटो : katra news
धर्मशाला। धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हिमालयन केज वॉरियर्स की ओर से मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल एमएमए के सचिव विक्रम ठाकुर ने बताया कि पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के अभिषेक जम्वाल ने मध्य प्रदेश के युग को हराया। दूसरे मुकाबले में हिमाचल के नितिश ने दिल्ली के अर्णव कुमार भाटिया को शिकस्त दी।
तीसरे मुकाबले में तमिलनाडु के एझिल ने कर्नाटक के उमर फारूक को पराजित किया। वहीं, चौथे मुकाबले में उत्तराखंड के दक्ष पाठक ने दिल्ली के देवन कथूरिया को हराकर जीत दर्ज की।
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में एमएमए इवेंट में प्रतिभागी को चित करते हुए खिलाड़ी। अमरउजाला- फोटो : katra news