फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कूड़ा निस्तारण केंद्र के शिलान्यास के कार्यक्रम में नौ पार्षद गायब, महज दो ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के कूड़ा निस्तारण केंद्र के शिलान्यास पर अध्यक्ष कांता देवी और उपाध्यक्ष वेदना कुमारी के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने से परहेज किया है। शिलान्यास के इस मौके पर 11 पार्षदों में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही मौजूद रहे हैं, जबकि अन्य नौ पार्षद नजर नहीं आए। हालांकि अन्य दो पार्षदों में से एक की पत्नी और एक का पति मौजूद भी रहा। पार्षदों की इस गैर मौजूदगी की चर्चा रही है। जानकारी के मुताबिक छह पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जाने के बाद 20 फरवरी को एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने पार्षदों की बैठक रखी है और उसे बैठक में ही अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होना है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ पार्षद व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त होने के चलते हाजिर नहीं हो सके हैं, जबकि कुछ एक ने नाम न बताएं जाने की सूरत में कहा कि यह शिलान्यास अविश्वास प्रस्ताव की प्रस्तावित बैठक के बाद किया जाना चाहिए था। वहीं, कुछ पार्षदों का कहना है कि व्यक्तिगत कार्य के चलते इस शिलान्यास समारोह में नहीं आ सके, जबकि एक पार्षद ने कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए था और यह बड़ी उपलब्धि है और इसमें सभी पार्षदों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए थी। संबंधित वार्ड के पार्षद का नाम शिलान्यास में न होना भी इसका एक कारण माना जा रहा है। अध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि इस मौके पर सभी को आना चाहिए था और भविष्य में अगर वह अध्यक्ष नहीं रहती हैं तब भी ऐसे विकास कार्य पर उपस्थित रहेगी। सचिव आदित्य चौहान ने बताया कि सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें